पाकिस्तान : आतंकियों ने शांति समिति के चार सदस्यों की हत्या की

Ads

पाकिस्तान : आतंकियों ने शांति समिति के चार सदस्यों की हत्या की

  •  
  • Publish Date - May 24, 2026 / 04:40 PM IST,
    Updated On - May 24, 2026 / 04:40 PM IST

पेशावर, 24 मई (भाषा) उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में रविवार को आतंकवादियों ने घात लगाकर स्थानीय शांति समिति के चार सदस्यों की हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह वारदात अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले की कुलाची तहसील में हुई।

पुलिस के अनुसार, भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने शांति समिति के सदस्यों पर गोलीबारी की।

उसने बताया कि इसके परिणामस्वरूप शांति समिति के चार सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई।

हमले की अबतक किसी भी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों ने समिति के एक सदस्य का अपहरण भी कर लिया और शांति समिति के अन्य सदस्यों के पास से हथियार जब्त कर लिए।

सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया है।

भाषा धीरज सुभाष

सुभाष