कोविड-19 मामलों में वृद्धि के चलते एक अप्रैल से लॉकडाउन लागू करेगा ये देश, कोरोड़ों लोग होंगे प्रभावित

कोविड-19 मामलों में वृद्धि के चलते एक अप्रैल से लॉकडाउन लागू करेगा ये देश, कोरोड़ों लोग होंगे प्रभावित

कोविड-19 मामलों में वृद्धि के चलते एक अप्रैल से लॉकडाउन लागू करेगा ये देश, कोरोड़ों लोग होंगे प्रभावित
Modified Date: November 29, 2022 / 07:45 pm IST
Published Date: March 29, 2021 12:51 pm IST

लाहौर, 29 मार्च (भाषा) कोविड-19 मामलों में वृद्धि के बीच संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिए पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने लाहौर एवं प्रांत के अन्य शहरों में एक अप्रैल से ”प्रभावी लॉकडाउन” लागू करने का निर्णय किया है। करीब एक करोड़ 10 लाख लोग इस लॉकडाउन से प्रभावित होंगे ।

यह लॉकडाउन 11 अप्रैल तक लागू रहेगा और इस दौरान प्रांत में शादी समारोह और भीड़-भाड़ वाले सभी तरह के कार्यक्रम पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।

Read More News: सलाखों के पीछे मनेगी विधायक पति की होली, लंबे समय से हत्याकांड के मामले में थे फरार

महामारी की शुरुआत के बाद लाहौर में पहली बार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मास्क नहीं पहनने के चलते 100 मुकदमे दर्ज किए हैं।

पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री उस्मान बुजदार ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि ऑरेंज लाइन मेट्रो और स्पीडो बस सेवा जैसी सभी सार्वजनिक परिवहन सेवाएं बंद रहेंगी जबकि सभी रेस्त्रां एवं होटलों में खाना खाने पर रोक रहेगी। हालांकि, भोजन घर ले जाने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

Read More News: होली की एक रात पहले फार्म हाउस में शराब पार्टी करते पकड़ाए 9 युवक, फार्म हाउस सील

उन्होंने कहा कि बाजार एवं व्यापारिक गतिविधियों की इजाजत शाम छह बजे तक ही रहेगी और सभी पार्क पूरी तरह बंद रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर अधिक परेशान करने वाली है क्योंकि लाहौर, गुजरांवाला, गुजरात, रावलपिंडी, सरगोधा, फैसलाबाद और मुल्तान शहरों में संक्रमण के मामले अधिक संख्या में सामने आ रहे हैं।
Read More News: ‘मोदी के मन की बात’ से प्रेरित होकर डॉग स्क्वाड में शामिल किए गए 20 देसी पपी डॉग्स, 11 की मौत

पंजाब प्रांत में रविवार को संक्रमण के 2,823 नए मामले सामने आए थे जबकि 39 और मरीजों की मौत हुई थी।


लेखक के बारे में