Pakistan Weather Update: यहां भारी बारिश और आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, थम गई इतने लोगों की सांसें, मौसम विभाग ने फिर जारी की चेतावनी

Ads

Pakistan Weather Update: यहां भारी बारिश और आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, थम गई इतने लोगों की सांसें, मौसम विभाग ने फिर जारी की चेतावनी

  •  
  • Publish Date - March 19, 2026 / 11:58 AM IST,
    Updated On - March 19, 2026 / 12:06 PM IST

Pakistan Weather Update | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • कराची में बारिश और आंधी-तूफान से 19 लोगों की मौत
  • कोरांगी, मलिर और क्लिफ्टन क्षेत्रों में सबसे ज्यादा नुकसान
  • मौसम विभाग ने सिंध में अगले दो दिनों तक और बारिश का पूर्वानुमान दिया

कराची: Pakistan Rainy Weather पाकिस्तान के कराची में भारी बारिश और आंधी-तूफान से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई। बुधवार रात भारी बारिश होने और तेज हवाएं चलने के कारण मकानों की छतें तथा दीवारें ढह गईं, जगह-जगह पेड़ और साइनबोर्ड गिर गए। पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग ने बृहस्पतिवार को और अधिक बारिश होने और तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

Pakistan Weather Update कोरांगी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संगहार मलिक ने बताया कि दूरभाष केंद्र की छत और दीवार ढह जाने से 12 लोगों की मौत हो गई। ये लोग वहां चाय पी रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘तेज हवाओं, आंधी-तूफान और बारिश के कारण सईदबाद क्षेत्र के मोचको गोठ में एक इमारत ढह गई।’’ एसएसपी ने कहा कि बचाव दल अब भी मलबा हटा रहा है तथा मलबे के नीचे और भी लोग हो सकते हैं।

पुलिस उप महानिरीक्षक असद रजा ने बृहस्पतिवार सुबह मीडिया को बताया कि कोरांगी में और लोगों के हताहत होने की सूचना मिली है, जहां एक घर की छत गिर जाने से वहां रहने वाले दंपति की मौत हो गई जबकि मलिर में दो लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। उन्होंने बताया कि लांधी क्षेत्र की मजीद कॉलोनी से भी लोगों के हताहत होने की सूचना मिली है, जबकि क्लिफ्टन क्षेत्र में एक गिरे हुए पेड़ के नीचे से एक महिला का शव बरामद किया गया है।

कराची के महापौर मुर्तजा वहाब ने बृहस्पतिवार को लोगों को घर पर रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी। ‘जियो’ टीवी की खबर के अनुसार, भारी बारिश के कारण शहर के विभिन्न इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप रही। मौसम विभाग ने सिंध के अन्य हिस्सों में भी अगले दो दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई है।

इन्हें भी पढ़े:-

कराची में कितने लोगों की मौत हुई है?

अब तक कम से कम 19 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

सबसे बड़ा हादसा कहाँ हुआ?

कोरांगी में दूरभाष केंद्र की छत गिरने से 12 लोगों की मौत हुई।

मौसम विभाग ने आगे का पूर्वानुमान क्या दिया है?

अगले दो दिनों तक और बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।