BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

पाकिस्तानी अभिनेत्री-मॉडल हुमैरा असगर का अंतिम संस्कार किया गया

पाकिस्तानी अभिनेत्री-मॉडल हुमैरा असगर का अंतिम संस्कार किया गया

पाकिस्तानी अभिनेत्री-मॉडल हुमैरा असगर का अंतिम संस्कार किया गया
Bhasha
Published: 12 Jul 2025 | 6:05 pmModified: 12 Jul 2025 | 6:05 pm

लाहौर, 12 जुलाई (भाषा) पाकिस्तानी मॉडल और अभिनेत्री हुमैरा असगर का यहां अंतिम संस्कार किया गया। इस सप्ताह की शुरुआत में हुमैरा अपने फ्लैट में मृत पाई गई थीं। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि प्रथम दृष्टया हुमैरा की मौत में किसी गड़बड़ी का कोई संदेह नहीं है।

उन्होंने बताया कि लाहौर के मॉडल टाउन इलाके में शुक्रवार शाम को हुमैरा के अंतिम संस्कार में कुछ ही लोग शामिल हुए।

इससे पहले हुमैरा के परिवार ने उनकी मर्जी के खिलाफ फिल्मों में काम करने का हवाला देते हुए अभिनेत्री का शव लेने से इनकार कर दिया था।

कराची में अकेली रहने वाली 32 वर्षीय अभिनेत्री-मॉडल ने कई धारावाहिकों और दो फिल्मों में अभिनय किया था।

हुमैरा का शव इस सप्ताह की शुरुआत में कराची के ‘अपमार्केट डिफेंस हाउसिंग सोसाइटी’ के एक अपार्टमेंट में क्षत-विक्षत अवस्था में मिला था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, हुमैरा की आठ से दस महीने पहले मृत्यु हो गई थी।

अधिकारिय‍ों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी गई है लेकिन शव की सड़न की गंभीरता के कारण मौत का सही कारण पता नहीं लगाया जा सका।

पुलिस ने शनिवार को बताया, “हम रासायनिक परीक्षण और हिस्टोपैथोलॉजिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, ऐसा प्रतीत होता है कि इस मामले में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है।”

पुलिस के मुताबिक, अगर कोई गड़बड़ी हुई है तो प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

भाषा जितेंद्र रंजन

रंजन

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: पाकिस्तानी अभिनेत्री-मॉडल हुमैरा असगर का अंतिम संस्कार किया गया

People also search for:ActressPakistanPakistan Actress

दुनिया की खबर | World News in Hindi

और भी पढ़ें ›
पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया

पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया

01 Oct 2026 | 11:59 pm
इंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार

इंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 11:01 pm
कैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल

कैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल

01 Oct 2026 | 10:27 pm
भारत में स्कूलों की एआई नीति में शिक्षकों की अधिक प्रभावी भूमिका होनी चाहिए : रिपोर्ट

भारत में स्कूलों की एआई नीति में शिक्षकों की अधिक प्रभावी भूमिका होनी चाहिए : रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 10:20 pm
कैलिफोर्निया में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दो लोगों की मौत, दो अस्पताल में भर्ती और एक लापता

कैलिफोर्निया में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दो लोगों की मौत, दो अस्पताल में भर्ती और एक लापता

01 Oct 2026 | 9:59 pm
स्पसेएक्स ने चार अंतरिक्ष यात्रियों को त्वरित गति से आईएएस रवाना किया

स्पसेएक्स ने चार अंतरिक्ष यात्रियों को त्वरित गति से आईएएस रवाना किया

01 Oct 2026 | 9:31 pm
खबर अमेरिका स्पेसएक्स आईएसएस

खबर अमेरिका स्पेसएक्स आईएसएस

01 Oct 2026 | 9:12 pm
कैप्टन मच्छार की स्वास्थ्य स्थिति बेहतर, तेजी से हो रहे ठीक: यूएई स्थित भारतीय दूतावास

कैप्टन मच्छार की स्वास्थ्य स्थिति बेहतर, तेजी से हो रहे ठीक: यूएई स्थित भारतीय दूतावास

01 Oct 2026 | 8:24 pm