अश्वेत व्यक्ति को पीटती पुलिस के वीडियो पर फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का बयान, कहा- हमें शर्मसार किया

Ads

अश्वेत व्यक्ति को पीटती पुलिस के वीडियो पर फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का बयान, कहा- हमें शर्मसार किया

  •  
  • Publish Date - November 28, 2020 / 03:21 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:53 PM IST

पेरिस, 28 नवंबर (भाषा) फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने कहा कि एक अश्वेत व्यक्ति को पीटते हुए पुलिस के जो वीडियो सामने आए हैं वे ‘‘हमें शर्मसार’’ करते हैं, साथ ही उन्होंने पुलिस के द्वारा और पुलिस के खिलाफ दोनों की तरीकों की हिंसा की निंदा की।

ये भी पढ़ें- पेनसिल्वेनिया में मुकदमा खारिज करने के खिलाफ ट्रंप के दल की अपील भी…

मैक्रों ने सरकार से ‘‘फ्रांस और उसकी रक्षा करने वालों के बीच भरोसे की उस कड़ी को मजबूत करने, जो उनके बीच स्वाभाविक तरीके से होनी चाहिए, के लिए सरकार से तत्काल प्रस्ताव पेश करने की मांग की।

गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को एक वीडियो सामने आया जिसमें काफी दिन पहले संगीत निर्देशक माइकल ज़ेस्लर के साथ मारपीट होती दिखाई दे रही है। इसमें मंगलवार को पेरिस प्लाजा से पुलिस आव्रजकों को बेरहमी से निकालती हुई भी दिखाई दे रही है।

Read More News: TI की कार से टकराकर घायल हुआ मासूम, डायल 112 को कॉल कर पहुंचाया अस्पताल, किया हर संभव मदद का वादा

ये घटनाएं नए सुरक्षा कानून को ले कर उठे विवाद के बीच सामने आई हैं। कानून का एक अनुच्छेद पुलिस अधिकारियों की तस्वीरें उन्हें नुकसान पहुंचाने के इरादे के साथ प्रकाशित करने को जुर्म की श्रेणी में लाता है। नागरिक स्वतंत्रता समूहों और पत्रकारों को चिंता है कि इस कदम से पुलिस बर्बरता की बातें सामने नहीं आ पाएंगी और उन्हें इसके लिए कभी दंडित नहीं किया जा सकेगा।

देश में शनिवार को लोग प्रदर्शन की योजना बना रहे हैं।

ये भी पढ़ें- कोरोना वैक्सीन की आपूर्ति को लेकर 2 दिसंबर को होगी सलाहकारों की बैठ…

मैंक्रों ने अपने फेसबुक पोस्ट में कहा कि वह पुलिस के द्वारा और पुलिस के खिलाफ दोनों ही प्रकार की हिंसा को कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा,‘‘गणतंत्र (फ्रांस) के मूल्यों से समझौता नहीं हो सकता।’’