गरीब देशों ने महज 0.3 प्रतिशत टीके लगाए : डब्ल्यूएचओ प्रमुख

Ads

गरीब देशों ने महज 0.3 प्रतिशत टीके लगाए : डब्ल्यूएचओ प्रमुख

  •  
  • Publish Date - April 29, 2021 / 10:48 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:14 PM IST

लिस्बन, 29 अप्रैल (एपी) विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख ने कहा है कि विश्व भर में कोविड-19 टीकों की एक अरब खुराकें दी जा चुकी हं लेकिन इनमें से 82 प्रतिशत खुराकें उच्च एवं उच्च मध्यम श्रेणी के आय वाले देशों में दी गई हैं।

डब्ल्यूएचओ के निदेशक टेड्रोस अदनोम गेब्रेयेसस ने कहा कि निम्न आय वर्ग वाले देशों में लोगों को कुल टीकों में से महज 0.3 प्रतिशत मिला है।

टेड्रोस ने पुर्तगाल द्वारा बृहस्पतिवार को आयोजित ऑनलाइन स्वास्थ्य सम्मेलन में कहा, “यही सच्चाई है।”

उन्होंने कहा कि टीकों तक पहुंच, “वैश्विक महामारी की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है।” साथ ही उन्होंने कहा कि जन स्वास्थ्य, “सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक स्थिरता की नींव है।”

एपी

नेहा मनीषा

मनीषा