वेटिकन सिटी, सात मई (एपी) वेटिकन ने कहा कि बृहस्पतिवार को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ हुई वार्ता में ‘‘शांति के लिए अथक प्रयास करने की आवश्यकता’’ पर चर्चा हुई।
रुबियो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा हाल में पोप लियो 14वें की आलोचना किये जाने के बाद सुलह-समझौते के उद्देश्य से रोम आए थे।
वेटिकन ने कहा कि रुबियो की लियो और वेटिकन के विदेश मंत्री कार्डिनल पिएत्रो पारोलिन के साथ हुई बैठक के दौरान, ‘‘पोप और अमेरिका के बीच अच्छे द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने की साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की गई।’’
एक बयान में, वेटिकन ने कहा कि दोनों पक्षों ने वर्तमान घटनाओं पर विचार-विमर्श किया, ‘‘विशेष रूप से युद्ध, राजनीतिक तनाव और कठिन मानवीय परिस्थितियों से जूझ रहे देशों पर ध्यान केंद्रित किया गया।’’ इसमें कहा गया है कि शांति के लिए अथक प्रयास करने की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई।
एपी सुभाष माधव
माधव