यूएनएससी के अस्थायी सदस्य के लिए हुए चुनाव में पुर्तगाल, ऑस्ट्रिया ने जीत दर्ज की

Ads

यूएनएससी के अस्थायी सदस्य के लिए हुए चुनाव में पुर्तगाल, ऑस्ट्रिया ने जीत दर्ज की

  •  
  • Publish Date - June 4, 2026 / 01:12 AM IST,
    Updated On - June 4, 2026 / 01:12 AM IST

संयुक्त राष्ट्र, तीन जून (एपी) संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के अस्थायी सदस्य के लिए बुधवार को हुए चुनाव में पुर्तगाल और ऑस्ट्रिया ने जीत दर्ज की। दोनों देशों ने एक कड़े मुकबाले में जर्मनी को हराया।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कुल 15 सदस्य होते हैं जिनमें से पांच स्थायी और 10 अस्थायी सदस्य होते हैं। अस्थायी सदस्यों का चुनाव दो-दो साल के लिए होता है और ये सीट विश्व के विभिन्न क्षेत्रों के लिए आरक्षित हैं। परिषद हर साल गुप्त मतदान द्वारा पांच देशों को दो साल के लिए चुनती है।

सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्य अमेरिका, रूस, चीन, ब्रिटेन और फ्रांस है जिनके पास वीटो अधिकार है।

दूसरे मुकाबले में, 193 सदस्यीय महासभा में चार दौर के मतदान के बाद, किर्गिस्तान ने फिलीपीन को हराया और यह पहली बार सुरक्षा परिषद में शामिल होगा।

अफ्रीकी उम्मीदवार जिम्बाब्वे और कैरेबियन उम्मीदवार त्रिनिदाद और टोबैगो का कोई प्रतिद्वंदी नहीं था और दोनों 180 से अधिक मतों से निर्वाचित हुए।

मुख्य रूप से पश्चिमी देशों के समूह के लिए दो सीटों की दौड़ में, पुर्तगाल को 134 वोट और ऑस्ट्रिया को 131 वोट मिले, जबकि जर्मनी को 104 वोट मिले।

भाषा तान्या सुभाष

सुभाष