केप कैनावेरल, तीन जून (एपी) छह महीने की रेडियो निष्क्रियता के बाद नासा ने मंगल ग्रह पर मौजूद अपने ‘मावेन’ अंतरिक्ष यान को निष्क्रिय घोषित कर दिया है।
अंतरिक्ष एजेंसी ने बुधवार को पुष्टि की कि एक दशक से अधिक के अवलोकन के बाद यह मिशन समाप्त हो गया है।
वर्ष 2013 में मंगल के वायुमंडल का अध्ययन करने के लिए भेजा गया ‘मावेन’ दिसंबर की शुरुआत में लाल ग्रह के पीछे से गुजरने के बाद रहस्यमय ढंग से शांत हो गया। डेटा से संकेत मिला कि अंतरिक्ष यान तेजी से घूमने लगा था, जिससे उसकी कक्षा बाधित हो गई और उसकी बैटरियां पूरी तरह खत्म हो गईं।
नासा द्वारा इस साल की शुरुआत में गठित एक समीक्षा बोर्ड ने निष्कर्ष निकाला है कि अंतरिक्ष यान अब बेकार हो चुका है और इसका दोबारा ठीक होना असंभव है। इस समस्या के मुख्य कारण का पता लगाने के लिए जांच अब भी जारी है।
एपी नेत्रपाल माधव
माधव