चीन में भारत के राजदूत दुरईस्वामी ने अफगानिस्तान के अपने समकक्ष से मुलाकात की

Ads

चीन में भारत के राजदूत दुरईस्वामी ने अफगानिस्तान के अपने समकक्ष से मुलाकात की

  •  
  • Publish Date - June 3, 2026 / 08:47 PM IST,
    Updated On - June 3, 2026 / 08:47 PM IST

बीजिंग, तीन जून (भाषा) चीन में भारत के राजदूत विक्रम दुरईस्वामी ने बुधवार को यहां अफगानिस्तान के राजदूत मौलवी असदुल्ला से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की।

बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि दोनों राजदूतों ने दोनों देशों के लोगों के बीच ऐतिहासिक और सभ्यतागत संबंधों पर विचारों का आदान-प्रदान किया और पारस्परिक हित के क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत तथा प्रगाढ़ करने के निरंतर प्रयासों का स्वागत किया।

भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के 1992 बैच के अधिकारी दुरईस्वामी ने पिछले महीने अपना पदभार संभाला था। वह चीन में अन्य देशों के राजदूतों के साथ संवाद कर रहे हैं।

भाषा धीरज पवनेश

पवनेश