राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद तीन दिवसीय वियतनाम यात्रा के दौरान हनोई पहुंचे

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद तीन दिवसीय वियतनाम यात्रा के दौरान हनोई पहुंचे

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद तीन दिवसीय वियतनाम यात्रा के दौरान हनोई पहुंचे
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: November 19, 2018 7:45 am IST

वियतनाम।भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय यात्रा पर वियतनाम में है। और यह यात्रा उनकी बतौर राष्ट्पति दक्षिण पूर्व एशिया की पहली यात्रा है।

इस यात्रा के दौरान वे दोनों देशो के बीच सबंधो को मजबूत बनाने और व्यपारिक सबंध बढ़ाने पर चर्चा कर रहे हैं। बता दें कि राष्ट्रपति के साथ उनकी पत्नी और देश की प्रथम महिला सविता कोविंद भी यात्रा पर हैं।

रविवार को डा नांग पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और वियतनाम के बीच घनिष्ठ और सौहार्द्रपूर्ण संबंध पहले से है और अब मैं अपने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के प्रति आशान्वित हु।

 

इस दौरान राष्ट्पति सपत्नीक एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी शामिल हुए जहां उन्होंने प्रतिनिधि मंडल के साथ चाम संगीत और नृत्य का भी आनंद लिया।

इसके साथ ही आज सुबह उन्होंने क्वांग नाम में माई सोन अभयारण्य का भी भ्रमण किया जिसे 4 थी और 13 वी शताब्दी में चंपा के राजाओं ने बनवाया था।
राष्ट्रपति कोविंद दो देशों की अपनी यात्रा के तहत आस्ट्रेलिया भी जाएंगे.


लेखक के बारे में