Anthony Albanese Mosque Protest/Image Credit: X Handle
Anthony Albanese Mosque Protest: नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज को सिडनी की एक मस्जिद में लोगों के भारी विरोध का सामना कर पड़ रहा है। पीएम एंथनी अल्बानीज ईद की नमाज और जश्न में शामिल होने पहुंचे थे, लेकिन वहां का माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। बताया जा रहा है कि, पीएम अल्बानीज़ और गृह मंत्री टोनी बर्क जैसे ही लेकम्बा मस्जिद के अंदर दाखिल हुए, (Anthony Albanese Mosque Protest) वहां मौजूद भीड़ ने उनकी हूटिंग शुरू कर दी और प्रदर्शनकारियों ने साफ शब्दों में चिल्लाकर कहा, ‘यहां से बाहर निकलो।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी मस्जिदों में से लेकम्बा एक है। वहीं मस्जिद में ईद को लेकर हजारों लोग जुटे हुए थे, लेकिन अल्बानीज के पहुंचने के महज 15 मिनट बाद ही गाजा जंग को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। इतना ही प्रदर्शनकारियों ने उन्हें ‘नरसंहार का समर्थक’ तक कह डाला। (Anthony Albanese Mosque Protest) आयोजकों ने माइक पर चिल्लाकर कहा, ‘आज ईद है, खुशी का दिन है, प्लीज शांत हो जाइए’, लेकिन भीड़ का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा था और विरोध बढ़ता ही गया।
Anthony Albanese Mosque Protest: हंगामे की सबसे बड़ी वजह गाजा में हुआ युद्ध है। बताया जा रहा है कि, ऑस्ट्रेलिया का मुस्लिम समुदाय इस बात से नाराज है कि अल्बानीज सरकार इजरायल के बचाव के अधिकार का समर्थन कर रही है। लोगों को सरकार का यह रुख दोहरा लग रहा है और वे इसे लेकर काफी गुस्से में हैं। इसके अलावा, हाल ही में सरकार ने एक इस्लामी संगठन ‘हिज्ब-उत-तहरीर’ पर बैन लगाया है। (Anthony Albanese Mosque Protest) इससे भी समुदाय के एक हिस्से में काफी नाराजगी है। हंगामा यहीं नहीं रुका, जब पीएम अल्बानीज वहां से जाने लगे तो गुस्साए लोगों ने ‘तुम्हें शर्म आनी चाहिए’ के नारे लगाते हुए काफी दूर तक उनका पीछा किया।
हालात इतने बिगड़ गए थे कि एक सुरक्षा गार्ड को एक प्रदर्शनकारी को जमीन पर पटकते हुए देखा गया। हालांकि, बाद में पीएम ने इस घटना को बहुत तवज्जो नहीं दी। उन्होंने कहा कि 30,000 की भीड़ में कुछ लोगों के शोर मचाने को पूरे समुदाय का गुस्सा नहीं मानना चाहिए।
ऑस्ट्रेलियाई PM को मस्जिद से बाहर निकाला गया
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज को सिडनी की लाकेम्बा मस्जिद में ईद-उल-फित्र की नमाज़ और समारोह के दौरान भारी विरोध झेलना पड़ा।
मुख्य वजह गाज़ा युद्ध और इज़राइल के समर्थन पर ऑस्ट्रेलियाई सरकार के रुख से नाराज़गी थी।… pic.twitter.com/QCF21g8Am1
— Umashankar Singh उमाशंकर सिंह (@umashankarsingh) March 20, 2026
इन्हे भी पढ़ें:-