पुतिन ने अमेरिका पर वैश्विक आधिपत्य कायम रखने की कोशिश का आरोप लगाया

Ads

पुतिन ने अमेरिका पर वैश्विक आधिपत्य कायम रखने की कोशिश का आरोप लगाया

  •  
  • Publish Date - September 20, 2022 / 08:15 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:50 PM IST

मॉस्को, 20 सितंबर (एपी) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को अमेरिका पर वैश्विक आधिपत्य कायम रखने की कोशिश का आरोप लगाया और कहा कि वे विफल होने के लिये अभिशप्त हैं।

पुतिन ने मॉस्को में विदेशी राजदूतों की ओर से पेश परिचय पत्र स्वीकार किए। इस दौरान उन्होंने कहा, “एक बहुध्रुवीय विश्व के उद्देश्य की ओर बढ़ने पर उन देशों के प्रतिरोध का सामना करना पड़ता है, जो वैश्विक मामलों में अपने आधिपत्य को बनाए रखने की कोशिश करते हैं और लातिन अमेरिका, यूरोप, एशिया और अफ्रीका में सब कुछ नियंत्रित करते हैं।”

उन्होंने कहा, “आधिपत्य कायम रखने वाले लंबे समय से ऐसा करने में सफल रहे हैं, लेकिन ये हमेशा के लिए नहीं चल सकता…यूक्रेन के मामले में तो बिल्कुल नहीं।”

पुतिन कई बार यह कह चुके हैं कि उन्होंने रूस के महत्वपूर्ण सुरक्षा हितों पर पश्चिमी देशों के अतिक्रमण के जवाब में यूक्रेन में सैनिक भेजने का फैसला लिया था।

एपी जोहेब दिलीप

दिलीप