इस्लामाबाद। पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार किसी हिंदू को यहां पायलट बनाया गया है। राहुल पाकिस्तान के इतिहास के पहले हिंदू पायलट हैं। राहुल पाकिस्तानी वायुसेना में जनरल ड्यूटी पायलट का पद संभालेंगे। पाकिस्तान की मीडिया के अनुसार राहुल सिंध प्रांत के सबसे बड़े जिले थारपरकर के रहने वाले हैं।
पढ़ें- रूस पर कोरोना का कहर, एक दिन में मिले 10633 मरीज, राजधानी मॉस्को की हालत सबसे…
बता दें कि थारपरकर में बड़ी तादाद में हिंदू समुदाय के लोग रहते हैं। ऑल पाकिस्तान हिंदू पंचायत के सचिव रवि दवानी ने राहुल देव के पाकिस्तानी वायुसेना में पायलट के पद पर चयन होने को लेकर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के कई लोग पाकिस्तानी सेना और नागरिक सेवाओं में पहले से ही मौजूद हैं।
पढ़ें- T20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए बेताब हैं बल्लेबाज जेसन रॉय, कहा- ईमानदा…
पाकिस्तान में कई डॉक्टर भी हिंदू समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। रवि दवानी ने आगे कहा कि अगर सरकार अल्पसंख्यकों पर ध्यान देती है तो आने वाले दिनों में कई राहुल देव देश की सेवा के लिए तैयार मिलेंगे।
पढ़ें- किम जोंग ने तोड़ा सस्पेंस, 3 हफ्तों बाद दुनिया के सामने आए
सोशल मीडिया पर भी राहुल की खूब तारीफ हो रही है। सिंध प्रांत के एक पिछड़े इलाके से होने के बावूजद राहुल ने पाकिस्तानी वायुसेना में जीडीपी (जनरल ड्यूटी पायलट) जैसा बड़ा पद हासिल किया है।