मॉस्को, सात अप्रैल (एपी) जेल में बंद वॉल स्ट्रीट जर्नल के रिपोर्टर इवान गेर्शकोविच पर रूस में जासूसी का आरोप लगाया गया है और आरोपों पर संवाददाता के आधिकारिक इनकार को दर्ज किया है। रूसी की सरकारी संवाद एजेंसी तास ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
‘तास’ ने कहा कि एक कानून प्रवर्तन सूत्र ने समाचार एजेंसी को सूचित किया कि रूस की संघीय सुरक्षा सेवा ने आधिकारिक तौर पर अमेरिकी पत्रकार पर जासूसी का आरोप लगाया है।
संवाद एजेंसी ने यह निर्दिष्ट नहीं किया कि अदालत की सुनवाई के दौरान कार्रवाई की गई थी या नहीं।
रूसी कानूनी प्रणाली में आरोप तय करने का मतलब आपराधिक जांच की औपचारिक शुरुआत है।
तास ने अपने सूत्र के हवाले से कहा, “एफएसबी जांच ने गेर्शकोविच पर अपने देश के हितों में जासूसी करने का आरोप लगाया। उन्होंने स्पष्ट रूप से सभी आरोपों से इनकार किया और कहा कि वह रूस में पत्रकारिता गतिविधियों में शामिल थे।”
सूत्र ने और टिप्पणी करने से इनकार कर दिया क्योंकि मामले को गुप्त माना गया था।
रूसी अधिकारियों ने पिछले हफ्ते गेर्शकोविच को गिरफ्तार किया और उस पर रूसी हथियार कारखाने के बारे में गोपनीय जानकारी प्राप्त करने का प्रयास करने का आरोप लगाया।
वाल स्ट्रीट जर्नल ने आरोपों से इनकार किया है।
एपी
प्रशांत माधव
माधव