पोप लियो 14वें से मुलाकात के लिए वेटिकन पहुंचे रुबियो

Ads

पोप लियो 14वें से मुलाकात के लिए वेटिकन पहुंचे रुबियो

  •  
  • Publish Date - May 7, 2026 / 06:03 PM IST,
    Updated On - May 7, 2026 / 06:03 PM IST

वेटिकन सिटी, सात मई (एपी) अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो बृहस्पतिवार को वेटिकन की यात्रा पर पहुंचे। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पोप लियो 14वें के बीच बढ़ते तनाव को कम करना और बिगड़े हुए रिश्तों को सुधारना है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आलोचनाओं और ईरान में अमेरिका-इजराइल युद्ध को लेकर पोप लियो 14वें नाराज हो गए थे।

ट्रंप ने शिकागो में जन्मे पोप की आलोचना की थी वहीं पलटवार करते हुए लियो ने कहा अमेरिकी राष्ट्रपति शांति पर महज बाबइल का उपदेश पढ़ रहे हैं।

रुबियो की वेटिकन के विदेश मंत्री कार्डिनल पिएत्रो पारोलिन से भी मुलाकात होनी है। पिएत्रो ने अपनी मुलाकात से पहले लियो का पुरजोर बचाव किया है और ट्रंप की आलोचनाओं को लेकर उन पर निशाना साधा है।

शुक्रवार को इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी और विदेश मंत्री एंतोनियो ताजानी के साथ रुबियो की मुलाकात भी शायद सहज नहीं रहें क्योंकि दोनों ने ट्रंप के हमलों के खिलाफ लियो का मजबूती से बचाव किया है और ईरान युद्ध की आलोचना करते हुए इसे अवैध बताया है। इससे ट्रंप नाराज हैं।

तनाव तब शुरू हुआ जब ट्रंप ने पिछले महीने सोशल मीडिया पर लियो पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि पोप अपराध और आतंकवाद के मामले में नरम हैं, क्योंकि उन्होंने ट्रंप प्रशासन की आव्रजन नीति और निर्वासन के साथ-साथ ईरान युद्ध पर भी टिप्पणियां की थीं।

एपी वैभव माधव

माधव