अमेरिका के शांति प्रयासों के बावजूद रूस ने यूक्रेन की राजधानी पर हमले किए
अमेरिका के शांति प्रयासों के बावजूद रूस ने यूक्रेन की राजधानी पर हमले किए
कीव, 25 नवंबर (एपी) रूस ने मंगलवार तड़के यूक्रेन की राजधानी कीव में आवासीय इमारतों और ऊर्जा अवसंरचना को निशाना बनाते हुए कई हमले किए। स्थानीय प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी।
कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को के अनुसार, मध्य पेचेरस्क जिले में एक आवासीय इमारत और पूर्वी जिले दिनप्रोव्स्की में एक अन्य इमारत को गंभीर नुकसान पहुंचा है।
‘टेलीग्राम’ पर साझा किए गए हमले के वीडियो फुटेज में देखा गया कि दिनप्रोव्स्की में नौ मंजिला इमारत की कई मंजिलों में भीषण आग लगी है। कीव शहर प्रशासन के प्रमुख तिमोर त्काचेंको ने कहा कि कम से कम चार लोग घायल हुए हैं।
यूक्रेन के ऊर्जा मंत्रालय ने कहा कि ऊर्जा अवसंरचना पर हमला किया गया है लेकिन उसने यह नहीं बताया कि किस प्रकार की संरचना को निशाना बनाया गया या नुकसान कितना हुआ है।
रूस का यह हमला रविवार को जिनेवा में अमेरिका और यूक्रेन के प्रतिनिधियों के बीच अमेरिका-रूस की मध्यस्थता वाले शांति प्रस्ताव पर हुई बातचीत के बाद हुआ।
यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल के सदस्य ओलेक्जेंडर बेवज़ ने सोमवार को बताया था कि वार्ता ‘‘बहुत रचनात्मक’’ रही और दोनों पक्षों ने अधिकांश मुद्दों पर चर्चा की।
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने सोमवार को कहा कि उन्होंने नवीनतम प्रस्ताव को अभी तक नहीं देखा है।
एपी गोला शोभना
शोभना
लेखक के बारे में
Web Title: अमेरिका के शांति प्रयासों के बावजूद रूस ने यूक्रेन की राजधानी पर हमले किए
दुनिया की खबर | World News in Hindi
और भी पढ़ें ›पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया
01 Oct 2026 | 11:59 pmइंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 11:01 pmकैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल
01 Oct 2026 | 10:27 pmभारत में स्कूलों की एआई नीति में शिक्षकों की अधिक प्रभावी भूमिका होनी चाहिए : रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 10:20 pmकैलिफोर्निया में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दो लोगों की मौत, दो अस्पताल में भर्ती और एक लापता
01 Oct 2026 | 9:59 pmस्पसेएक्स ने चार अंतरिक्ष यात्रियों को त्वरित गति से आईएएस रवाना किया
01 Oct 2026 | 9:31 pmखबर अमेरिका स्पेसएक्स आईएसएस
01 Oct 2026 | 9:12 pmकैप्टन मच्छार की स्वास्थ्य स्थिति बेहतर, तेजी से हो रहे ठीक: यूएई स्थित भारतीय दूतावास
01 Oct 2026 | 8:24 pm