रूस ने कीव के प्रमुख बिजली संयंत्र पर मिसाइल दागी : यूक्रेन

Ads

रूस ने कीव के प्रमुख बिजली संयंत्र पर मिसाइल दागी : यूक्रेन

  •  
  • Publish Date - October 15, 2022 / 07:46 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:29 PM IST

कीव, 15 अक्टूबर (एपी) यूक्रेन की राजधानी कीव स्थित एक प्रमुख बिजली संयंत्र को रूसी मिसाइल हमले में गंभीर नुकसान पहुंचा है। यूक्रेन की बिजली आपूर्तिकर्ता कंपनी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

इसने कहा कि रूसी सेना ने आबादी वाले इलाकों में पानी और बिजली आपूर्ति बाधित करने का प्रयास किया।

कीव प्रांत के गवर्नर ओलेक्सी कुलेबा ने कहा कि मिसाइल हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है।

बिजली आपूर्तिकर्ता कंपनी यूक्रेनर्गो ने कहा कि मरम्मत दल बिजली बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं। सरकार ने जनता से बिजली कटौती के लिए तैयार रहने और बिजली खपत कम करने की अपील की है।

पुतिन ने शुक्रवार को कहा था कि रूस द्वारा सोमवार को यूक्रेन के खिलाफ किए गए व्यापक हमलों की फिलहाल कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि रूसी सेना पहले से चुने गए लक्ष्यों पर चुनिंदा हमले कर रही है।

एपी

शफीक माधव

माधव