लंदन,14 फरवरी (एपी) पांच यूरोपीय देशों ने दावा किया कि रूस के विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी को प्राण घातक जहर दिया गया था और इसके लिए रूस की सरकार (क्रेमलिन) जिम्मेदार है।
ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, स्वीडन और नीदरलैंड के विदेश मंत्रालयों ने शनिवार को कहा कि दो साल पहले दिवंगत हुए नवलनी के नमूनों के विश्लेषण से ‘‘एपाइबेटिडाइन की उपस्थिति की पुष्टि हुई है।’’ यह दक्षिण अमेरिका में पाए जाने वाले जहरीले डार्ट मेंढकों में पाया जाने वाला एक विष है।
इन देशों ने कहा कि ‘‘केवल रूस की सरकार के पास ही इस हमले को अंजाम देने के लिए आवश्यक साधन और उद्देश्य था।’’
एपी धीरज पवनेश
पवनेश