पाकिस्तान में एक वैन में आग लगने से दो बच्चों समेत सात लोगों की मौत
पाकिस्तान में एक वैन में आग लगने से दो बच्चों समेत सात लोगों की मौत
लाहौर, आठ जुलाई (एपी) पूर्वी पाकिस्तान में शनिवार को एक यात्री वैन में आग लगने से दो बच्चों सहित सात लोगों की मौत हो गई। एक सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मृतकों में एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं। उन्होंने बताया कि आठ लोग झुलस गये हैं।
अधिकारी नबील भट्टी ने कहा कि यह घटना पंजाब प्रांत के सरगोधा जिले में वाहन में लगे तरलीकृत पेट्रोलियम गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण हुई और इसके बाद उसमें विस्फोट हो गया।
उन्होंने बताया कि वैन में तुरंत आग लग गई। उन्होंने बताया कि हादसे में पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य की मृत्यु अस्पताल में हुई।
उन्होंने बताया कि तीन शव इतने जले हुए थे कि उन्हें पहचाना नहीं जा सका।
पंजाब के कार्यवाहक मुख्यमंत्री मोहसिन नकवी ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
एपी देवेंद्र दिलीप
दिलीप

Facebook


