Helicopter accident news in Hindi: हवा से बातें कर रहा विमान बन गया आग का गोला, हादसे में सभी की मौत

Ads

Helicopter Crashes in New Mexico : जिसके कारण चार लोगों की मौत हो गयी। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी

  •  
  • Publish Date - July 18, 2022 / 01:33 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:46 PM IST

Independence Day program will Not organized

लास वेगास (अमेरिका)।  न्यू मैक्सिको शहर में अग्निशामकों की सहायता के बाद अल्बुकर्क वापस जा रहा बर्नालिलो काउंटी शेरिफ कार्यालय का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसके कारण चार लोगों की मौत हो गयी। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।>>*IBC24 News Channel के WhatsApp  ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां Click करें*<<

यह भी पढ़ें:  नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की बंपर जीत से गदगद हुए सीएम शिवराज, प्रदेश की जनता को दिया धन्यवाद

शेरिफ के अधिकारियों ने कहा, कार्यालय के तीन लोग और एक काउंटी फायर फाइटर उस समय हेलीकॉप्टर में सवार थे, जब अल्बुकर्क से 197 किलोमीटर उत्तर पूर्व में लास वेगास, न्यू मैक्सिको के पास वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। संघीय विमानन प्रशासन की प्रवक्ता ने कहा कि बेल यूएच-1एच हेलीकॉप्टर शनिवार रात करीब 10 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

यह भी पढ़ें:  एक अगस्त से नहीं होगी इन फिल्मों की शूटिंग, निर्माताओं ने इस वजह से लिया फैसला

न्यू मैक्सिको स्टेट पुलिस ने रविवार सुबह करीब 12 बजकर 15 मिनट पर दुर्घटना के कारण हुई मौतों की पुष्टि की। हालांकि, अधिकारियों ने जान गंवाने वाले चार लोगों की पहचान उजागर नहीं की और दुर्घटना के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी। एक प्रवक्ता जेमे फुलर ने एक बयान में कहा, ”हादसे में कोई जीवित नहीं बचा है। इस समय घटना की जांच अपने प्रारंभिक चरण में है।”

और भी है बड़ी खबरें…