अपार्टमेंट में हुई गोलीबारी में दो नाबालिग समेत चार लोगों की मौत, इलाके में दहशत

Ads

shooting in Houston apartment : शेरिफ एड गोंजालेज ने ट्विटर पर बताया कि मरने वालों में से दो की उम्र 16 साल, एक की 19 और एक की 25 साल है

  •  
  • Publish Date - July 18, 2022 / 12:42 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:47 PM IST

कभी भी संन्यास की घोषणा कर सकते है ये दिग्गज खिलाड़ी, कई बार टीम को बना चुके है चैंपियन

ह्यूस्टन (अमेरिका)। ह्यूस्टन के एक अपार्टमेंट परिसर में कहासुनी के दौरान हुई गोलीबारी में चार लोग मारे गए हैं। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें: घर में सो रहा था परिवार, तभी अचानक उठने लगी आग की लपटें, महिला और उसके दो नाबालिग बेटे जिंदा जले

‘द हैरिस काउंटी’ के शेरिफ कार्यालय ने बताया कि अधिकारी जब मौके पर पहुंचे तो उन्हें वहां चार पुरुष मिले, जिन्हें शनिवार देर रात गोली मारी गई थी। उन्होंने बताया कि तीन की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि चौथे की अस्पताल ले जाने के बाद मौत हुई।

यह भी पढ़ें:  एक अगस्त से नहीं होगी इन फिल्मों की शूटिंग, निर्माताओं ने इस वजह से लिया फैसला

शेरिफ एड गोंजालेज ने ट्विटर पर बताया कि मरने वालों में से दो की उम्र 16 साल, एक की 19 और एक की 25 साल है। शेरिफ कार्यालय के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों ने मृतकों सहित कई पुरुषों को कहासुनी के बाद एक-दूसरे पर गोलियां चलाते हुए देखा था। शेरिफ कार्यालय ने बताया कि फिलहाल घटना के पीछे की मंशा या आरोपियों की कोई जानकारी नहीं है। मामले की जांच की जा रही है।

और भी है बड़ी खबरें…