सोमालिया: होटल पर हमले के बाद शुरू हुआ सुरक्षा बलों का अभियान खत्म

सोमालिया: होटल पर हमले के बाद शुरू हुआ सुरक्षा बलों का अभियान खत्म

सोमालिया: होटल पर हमले के बाद शुरू हुआ सुरक्षा बलों का अभियान खत्म
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: August 21, 2022 4:50 pm IST

मोगादिशु, 21 अगस्त (एपी) सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में एक होटल में हुए घातक हमले के बाद शुरू हुई सुरक्षा बलों की कार्रवाई रविवार को समाप्त हो गई। इस हमले में कम से कम 20 लोगों की मौत हुई जबकि कई अन्य घायल हो गए।

शुक्रवार शाम मोगादिशु के हयात होटल पर हमला करने वालों को नियंत्रित करने में सुरक्षा बलों को 30 घंटे लगे।

पुलिस आयुक्त अब्दी हसन हिजार ने पत्रकारों से कहा कि मध्यरात्रि के आसपास अभियान खत्म हो गया।

उन्होंने कहा, ”अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने होटल में फंसे कई लोगों को बचा लिया, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।”

एपी जोहेब शोभना

शोभना


लेखक के बारे में