बड़ा हादसा: सोने की खदान धंसने से 38 लोगों की मौत, शवों को खोजने का काम जारी
सूडान के पश्चिमी कोर्डोफन प्रांत में मंगलवार को सोने की एक खदान के धंसने से कम से कम 38 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
काहिरा, (एपी) सूडान के पश्चिमी कोर्डोफन प्रांत में मंगलवार को सोने की एक खदान के धंसने से कम से कम 38 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
यह भी पढ़ें: ’40 से 50 साल की आयु वाली महिलाएं ही मोदी को पसंद करती हैं’, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का वीडियो वायरल
सूडान की सरकारी खनन कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह हादसा राजधानी खार्तूम से 700 किलोमीटर दक्षिण में फूजा गांव में बंद पड़ी एक खदान में हुआ। इस हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की भी जानकारी है।
हमारे 𝕎𝕙𝕒𝕥‘𝕤 𝕒𝕡𝕡 Group’s में शामिल होने के लिए यहां Click करें.
खनन कंपनी ने फेसबुक पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं जिसमें ग्रामीणों को घटनास्थल पर इकट्ठा होते दिखाया गया। तस्वीरों में कम से कम दो ‘ड्रेजर’ इस हादसे में बचे हुए लोगों और शवों को खोजने के काम में जुटे दिख रहे थे।

Facebook


