पाकिस्तान के उत्तरपश्चिम हिस्से में छावनी पर आतंकवादी हमला नाकाम किया गया

Ads

पाकिस्तान के उत्तरपश्चिम हिस्से में छावनी पर आतंकवादी हमला नाकाम किया गया

  •  
  • Publish Date - March 4, 2025 / 10:02 PM IST,
    Updated On - March 4, 2025 / 10:02 PM IST

पेशावर, चार मार्च (भाषा) पाकिस्तान के उत्तरपश्चिम हिस्से में सुरक्षा बलों ने मंगलवार को एक छावनी पर आतंकवादियों के हमले को नाकाम कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि शाम में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बन्नू छावनी की दीवार के पास दो आत्मघाती हमलावरों ने विस्फोट करके खुद को उड़ा लिया।

पुलिस के मुताबिक दीवार टूट जाने के बाद पांच-छह आतंकवादियों ने छावनी में घुसने का प्रयास किया लेकिन उन्हें मार गिराया गया।

हाफिज गुल बहादुर से संबद्ध जैश-अल फुरसान ने एक बयान में बन्नू में हुए हमले की जिम्मेदारी ली तथा कहा कि विस्फोटकों से भरे दो वाहनों में विस्फोट किया गया।

पुलिस ने कहा कि इलाके में सुरक्षाबलों का अभियान अब भी जारी है।

भाषा राजकुमार अमित

अमित