थाईलैंड की अदालत ने प्रधानमंत्री को कार्यभार से मुक्त किया

Ads

थाईलैंड की अदालत ने प्रधानमंत्री को कार्यभार से मुक्त किया

  •  
  • Publish Date - August 24, 2022 / 02:09 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:44 PM IST

बैंकाक, 24 अगस्त (एपी) थाईलैंड के संवैधानिक न्यायालय ने बुधवार को आदेश दिया कि जब तक वह इसका निर्णय नहीं कर लेता कि थाईलैंड के प्रधानमंत्री प्रयुथ चान-ओचा पद पर बने रहने की कानूनी सीमा पार कर चुके हैं या नहीं, तब तक के लिए उन्हें अपने सक्रिय दायित्व स्थगित रखने होंगे।

अभी इसकी घोषणा नहीं की गई है कि कार्यवाहक प्रधानमंत्री के तौर पर जिम्मेदारी कौन संभालेगा।

बहरहाल, कानून के अनुसार उप प्रधानमंत्री प्रवित वोंगसुवन प्रधानमंत्री के कामकाज का दायित्व संभाल सकते हैं। वह प्रयुथ के नजदीकी राजनीतिक सहयोगी हैं और उसी सैन्य समूह का हिस्सा हैं जिसने 2014 में तख्तापलट कर उन्हें सत्ता में पहुंचाया था। थाई मीडिया में खबर लीक होने के बाद एक बयान में अदालत के फैसले की घोषणा की गई।

अदालत ने इस पर सहमति जताई कि प्रयुथ के कार्यकाल की सीमा पार करने को लेकर दायर याचिका पर विचार करने के पर्याप्त कारण हैं। अदालत के सदस्यों ने चार के मुकाबले पांच वोटों से प्रयुथ को कार्यभार से मुक्त करने पर सहमति जताई।

एपी यश प्रशांत

प्रशांत