अबू धाबी के अदालतों में इस्तेमाल होने वाली तीसरी आधिकारिक भाषा बनी हिंदी

अबू धाबी के अदालतों में इस्तेमाल होने वाली तीसरी आधिकारिक भाषा बनी हिंदी

अबू धाबी के अदालतों में इस्तेमाल होने वाली तीसरी आधिकारिक भाषा बनी हिंदी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:36 pm IST
Published Date: February 11, 2019 10:05 am IST

अबू धाबी : संयुक्त अरब अमीरात में हिन्दी भाषियों की बढ़ती संख्या के चलते अदालतों में तीसरी आधिकारिक भाषा का दर्जा हिंदी को दिया गया है।आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक यूएई की कुल आबादी 90 लाख है, और इसमें दो तिहाई प्रवासी हैं, और इन प्रवासियों में 26 लाख भारतीय हैं। यह कुल आबादी का 30 फीसदी है और यह प्रवासियों का सबसे बड़ा हिस्सा है।

अभी हाल ही में कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी यूएई में थे और उन्होंने भारतीयों को संबोधित किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम बनने से पहले और पीएम बनने के बाद संयुक्त अरब अमीरात का दौरा कर चुके हैं।पिछले महीने ही केंद्रीय वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु ने घोषणा की थी कि यूएई और सऊदी अरब ने खाद्य सुरक्षा को देखते हुए भारत में अपने लिए फसल उगाने का फैसला किया है।

ये भी पढ़ें-मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में सर्जरी जारी, 17 आईपीएस अफसर इधर से उधर

संयुक्त अरब अमीरात में सबसे ज्यादा केरल के लोग हैं। केरल की कुल तीन करोड़ आबादी है और इसमें 10 फीसदी लोग अपने प्रदेश में नहीं रहते हैं, केरल में शहरीकरण की जो तेज रफ्तार है उसके पीछे केरल के उन लोगों की कड़ी मेहनत है जो परिवार से दूर खाड़ी के देशों में रहकर अपने देश में पैसे भेजते हैं।

ये भी पढ़ें- अक्षय पात्र फाउंडेशन के कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी ने परोसा बच्चों को भोजन

यूएई दुनिया का दूसरा देश है जहां भारत का सबसे ज्यादा निर्यात है। 2017 में जब यूएई के क्राउन प्रिंस भारत के 68वें गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि बनकर आए थे तो दोनों देशों ने अगले पांच सालों में द्विपक्षीय व्यापार में 60 फीसदी बढ़ोतरी करने का फैसला भी किया था।


लेखक के बारे में