मोदी सरकार को दिल्ली हिंसा का दोषी बता रहा ये संगठन, अमित शाह से मांग रहे हैं इस्तीफा.. जरा आप भी जानिए इनके बारे में

मोदी सरकार को दिल्ली हिंसा का दोषी बता रहा ये संगठन, अमित शाह से मांग रहे हैं इस्तीफा.. जरा आप भी जानिए इनके बारे में

मोदी सरकार को दिल्ली हिंसा का दोषी बता रहा ये संगठन, अमित शाह से मांग रहे हैं इस्तीफा.. जरा आप भी जानिए इनके बारे में
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: March 1, 2020 8:17 am IST

लंदन, ब्रिटेन। दिल्ली हिंसा की गूंज सात समंदर पार भी सुनाई दे रहा है। लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग के बाहर हिंसा के विरोध में उल्टे मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं। लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग में जमकर प्रदर्शन कर अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया। साउथ एशिया सॉलिडरिटी ग्रुप नाम की संस्था ने लंदन में प्रदर्शन कर हिंसा का जिम्मेदार अमित शाह को ठहराते हुए उनसे इस्तीफा मांगा है। साथ ही भड़काऊ भाषण देने के आरोप भाजपा नेताओं को गिरफ्तार करने की मांग की है।

पढ़ें- फिल्म मेकर स्टीवन स्पिलबर्ग की बेटी गिरफ्तार, पॉर्न स्टार बनने की घोषणा के बा…

संगठन के लोगों ने शनिवार को ब्रिटेन सरकार से कहा की मुसलमानों के खिलाफ मोदी सरकार की हिंसा प्रायोजित था। लोगों ने मोदी सरकार की आलोचना करने की भी सलाह दी है।

पढ़ें- पूर्व गृह मंत्री मोहिउद्दीन यासीन मलयेशिया के नए प्रधानमंत्री, रविव…

साउथ एशिया सॉलिडरिटी ग्रुप से जुड़ीं निर्मला राजसिंघम ने कहा कि वे लोग दिल्ली हिंसा के पीड़ितों के साथ खड़े हैं और सीएए के खिलाफ चल रहे आंदोलन का समर्थन करते हैं। राजसिंघम ने कहा कि दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार को अपना संवैधानिक कर्तव्य निभाना चाहिए। भारतीय उच्चायोग के सामने प्रदर्शन कर रहे इन लोगों ने कहा कि वे बोरिस जॉनसन और नरेंद्र मोदी सरकार के नजदीकी रिश्तों की आलोचना भी की।

पढ़ें- फेसबुक, ट्विटर और गूगल ने दी पाकिस्तान को धमकी, पूरी दुनिया से अलग-…

गौरतलब है दिल्ली हिंसा में करीब 43 लोगों की मौत हो चुकी है। 200 लोग घायल हैं। हिंसा में मारे गए लोगों में हिंदू और मुस्लिम दोनों कौम के लोग शामिल है। दोनों धर्मों के लोगों को नुकसान पहुंचा है। कोई धर्म विशेष को ही नुकसान नहीं हुआ है। दंगाइयों का कोई धर्म नहीं होता। दंगाइयों ने जहां आईबी के अफसर अंकित शर्मा को चाकुओं से गोदा। ताहिर हुसैन पर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। वहीं एक तरफ दंगाइयों ने बीएसएफ जवान के घर को जला दिया गया। मुस्लिम परिवार का यह बेटा नक्सल इलाकों में अपनी सेवा दे रहा है।


लेखक के बारे में