BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालुओं ने नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की

महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालुओं ने नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की

महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालुओं ने नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की
Bhasha
Published: 26 Feb 2025 | 12:42 pmModified: 26 Feb 2025 | 12:42 pm

( शिरीष बी प्रधान )

काठमांडू, 26 फरवरी (भाषा) नेपाल और पड़ोसी भारत से हजारों श्रद्धालु महाशिवरात्रि के अवसर पर पूजा-अर्चना करने के लिए बुधवार को सुबह से ही पशुपतिनाथ मंदिर में उमड़ पड़े।

काठमांडू में बागमती नदी के तट पर स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में शिवलिंग की पूजा और दर्शन के लिए मंगलवार देर रात से ही लोगों की कतारें लगने लगीं।

‘पशुपति क्षेत्र विकास न्यास’ (पीएडीटी) के सदस्य सचिव मिलन कुमार थापा ने बताया कि पशुपतिनाथ में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए अधिकारियों ने विशेष व्यवस्था की है।

स्थानीय प्रशासन ने त्योहार के दौरान भांग, गांजा, शराब, मांस और मछली की बिक्री एवं उपभोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस नियम का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मंदिर मंगलवार देर रात सवा दो बजे खुला और भक्तों को शिवलिंग के दर्शन के लिए चारों द्वारों से मंदिर में प्रवेश की अनुमति दी गई।

पशुपतिनाथ मंदिर में बुधवार को नेपाल और भारत से 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है।

प्राधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और मंदिर में पूजा-अर्चना के सुचारू संचालन के लिए 4,000 सुरक्षा कर्मियों और 10,000 स्वयंसेवकों को तैनात किया है।

मुख्य मंदिर और मंदिर परिसर को फूलों, रंग-बिरंगी रोशनियों, कागज के झंडों और बैनरों से आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मंदिर में दर्शन की सुचारू व्यवस्था के लिए अधिकारियों ने मंदिर के अंदर आठ और बाहर चार कतारें लगवाई हैं।

प्राधिकारियों ने भीड़ के प्रभावी प्रबंधन के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए हैं। भक्त मित्रपार्क, गौशाला और पिंगलास्थान जैसे विभिन्न स्थानों से प्रवेश कर सकते हैं, जहां व्यवस्थित पंक्तियों के जरिए सुचारू आवागमन सुनिश्चित किया जाता है।

इसके अलावा, जरूरत पड़ने पर तिलगंगा राम मंदिर से होकर एक अलग मार्ग बनाने की भी तैयारी की गई है।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बद्री प्रसाद पांडेय की अध्यक्षता में महाशिवरात्रि मुख्य समारोह समिति का गठन किया गया, जो विभिन्न संगठनों के समन्वय से इस अवसर पर श्रद्धालुओं को नि:शुल्क भोजन, पेयजल और दवाएं उपलब्ध करा रही है।

पशुपति विकास न्यास की वरिष्ठ पदाधिकारी रेवती रमण अधिकारी ने बताया कि बुधवार को सुबह साढ़े नौ बजे तक करीब एक लाख 50 हजार श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर चुके थे।

उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार की सुबह तक यह संख्या 10 लाख को पार कर जाएगी।

अधिकारी ने बताया कि करीब 700 नगा बाबाओं सहित करीब 3,500 साधु भारत से मंदिर पहुंचे हैं। अधिकारी ने बताया कि नगा साधुओं को नि:शुल्क भोजन, पानी, स्वच्छता सुविधाएं, आवास और दवाएं उपलब्ध करायी जाएंगी।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को साधुओं के वापस जाने से पहले उन्हें दक्षिणा दी जाएगी जिसके तहत अधिकतम राशि 15,000 रुपये दी जाएगी।

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर महाशिवरात्रि पर लोग उपवास रखते हैं, शिव मंदिरों में जाते हैं और पूजा-अर्चना करते हैं। महाशिवरात्रि अज्ञानता के अंधकार को ज्ञान के प्रकाश से दूर करने का भी प्रतीक है।

महाशिवरात्रि पर पशुपतिनाथ मंदिर में नेपाल, भारत और अन्य दक्षिण एशियाई देशों से श्रद्धालु आते हैं।

भगवान शिव की पूजा न केवल हिंदू बल्कि बौद्ध और किराती भी करते हैं। कुछ लोग भगवान शिव की पूजा भैरव के रूप में करते हैं।

भाषा

सिम्मी मनीषा नरेश

नरेश

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालुओं ने नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की

दुनिया की खबर | World News in Hindi

और भी पढ़ें ›
पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया

पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया

01 Oct 2026 | 11:59 pm
इंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार

इंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 11:01 pm
कैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल

कैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल

01 Oct 2026 | 10:27 pm
भारत में स्कूलों की एआई नीति में शिक्षकों की अधिक प्रभावी भूमिका होनी चाहिए : रिपोर्ट

भारत में स्कूलों की एआई नीति में शिक्षकों की अधिक प्रभावी भूमिका होनी चाहिए : रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 10:20 pm
कैलिफोर्निया में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दो लोगों की मौत, दो अस्पताल में भर्ती और एक लापता

कैलिफोर्निया में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दो लोगों की मौत, दो अस्पताल में भर्ती और एक लापता

01 Oct 2026 | 9:59 pm
स्पसेएक्स ने चार अंतरिक्ष यात्रियों को त्वरित गति से आईएएस रवाना किया

स्पसेएक्स ने चार अंतरिक्ष यात्रियों को त्वरित गति से आईएएस रवाना किया

01 Oct 2026 | 9:31 pm
खबर अमेरिका स्पेसएक्स आईएसएस

खबर अमेरिका स्पेसएक्स आईएसएस

01 Oct 2026 | 9:12 pm
कैप्टन मच्छार की स्वास्थ्य स्थिति बेहतर, तेजी से हो रहे ठीक: यूएई स्थित भारतीय दूतावास

कैप्टन मच्छार की स्वास्थ्य स्थिति बेहतर, तेजी से हो रहे ठीक: यूएई स्थित भारतीय दूतावास

01 Oct 2026 | 8:24 pm