पाकिस्तान के बलूचिस्तान में विस्फोट, तीन लोगों की मौत

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में विस्फोट, तीन लोगों की मौत

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में विस्फोट, तीन लोगों की मौत
Modified Date: November 19, 2023 / 07:17 pm IST
Published Date: November 19, 2023 7:17 pm IST

क्वेटा (पाकिस्तान), 19 नवंबर (एपी) पाकिस्तान के चरमपंथ प्रभावित दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को हुए एक बम विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी मोहम्मद रहीम ने बताया कि केच जिले के बाल्गतार इलाके में एक कच्ची सड़क पर बम विस्फोट हुआ, जिसमें एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने जा रहे दो भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई और एक कार नष्ट हो गई।

फिलहाल किसी भी समूह ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन ऐसा संदेह है कि यह हमला गैस और खनिज संसाधनों से समृद्ध प्रांत में दो दशकों से अधिक समय से चरमपंथी गतिविधियों में शामिल अलगाववादी समूहों ने किया है। ये समूह इस्लामाबाद से आजादी की मांग कर रहे हैं।

एपी सिम्मी सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में