हंतावायरस के तीन संदिग्ध मरीजों को क्रूज जहाज से निकाला गया : डब्ल्यूएचओ

Ads

हंतावायरस के तीन संदिग्ध मरीजों को क्रूज जहाज से निकाला गया : डब्ल्यूएचओ

  •  
  • Publish Date - May 6, 2026 / 04:33 PM IST,
    Updated On - May 6, 2026 / 04:33 PM IST

जोहानिसबर्ग, छह मई (एपी) विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख टेड्रोस अधानोम घेब्रेयासस ने बुधवार को कहा कि हंतावायरस के तीन संदिग्ध मरीजों को प्रभावित क्रूज जहाज से निकाल लिया गया है और उन्हें नीदरलैंड ले जाया जा रहा है।

डब्ल्यूएचओ महानिदेशक ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी नीदरलैंड के ध्वज वाले एमवी होन्डियस क्रूज जहाज के संचालकों के साथ मिलकर यात्रियों और चालक दल के स्वास्थ्य पर करीबी निगरानी रख रही है।

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘इस समय कुल मिलाकर सार्वजनिक स्वास्थ्य जोखिम कम है।’’

एपी गोला नरेश

नरेश