ट्रंप ने आवासीय वित्त निदेशक पुलटे को राष्ट्रीय खुफिया विभाग का कार्यवाहक निदेशक नियुक्त किया

Ads

ट्रंप ने आवासीय वित्त निदेशक पुलटे को राष्ट्रीय खुफिया विभाग का कार्यवाहक निदेशक नियुक्त किया

  •  
  • Publish Date - June 2, 2026 / 08:16 PM IST,
    Updated On - June 2, 2026 / 08:16 PM IST

वाशिंगटन, दो जून (एपी) राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तुलसी गबार्ड के स्थान पर राष्ट्रीय खुफिया विभाग के कार्यवाहक निदेशक के रूप में संघीय आवासीय वित्त निदेशक बिल पुलटे को नियुक्त किया है।

ट्रंप ने मंगलवार को ट्रुथ सोशल पर पुलटे के बारे में एक चौंकाने वाली घोषणा की, जो संघीय आवासीय वित्त एजेंसी के निदेशक और वित्तीय क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों फैनी मे और फ्रेडी मैक के अध्यक्ष हैं।

ट्रंप का कहना है कि पुलटे के पास “अमेरिका में सबसे संवेदनशील मामलों, बाजारों की सुरक्षा और सुदृढ़ता, और फैनी मे/फ्रेडी मैक में 10 ट्रिलियन डॉलर से अधिक के प्रबंधन का गहरा अनुभव है, जो कि मात्र 12 महीने पहले की तुलना में काफी अधिक है।”

ट्रंप का कहना है कि पुलटे अपने अन्य पदों की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे। गबार्ड ने पिछले महीने अपने पति के कैंसर का पता चलने के बाद इस्तीफा दे दिया था।

यदि औपचारिक रूप से नामित किया जाता है, तो पुलटे को पूर्णकालिक पद संभालने के लिए सीनेट द्वारा पुष्टि की आवश्यकता होगी।

एपी प्रशांत पवनेश

पवनेश