पीलीभीत में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान युवक नहर में बहा,बचाव अभियान जारी

Ads

पीलीभीत में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान युवक नहर में बहा,बचाव अभियान जारी

  •  
  • Publish Date - September 19, 2026 / 12:10 AM IST,
    Updated On - September 19, 2026 / 12:10 AM IST

पीलीभीत (उप्र), 18 सितंबर (भाषा) पीलीभीत जिले के कलीनगर तहसील क्षेत्र में शुक्रवार शाम गणेश प्रतिमा विसर्जन के समय 19 वर्षीय युवक नहर के तेज बहाव में बह गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

माधोटांडा थाना अध्यक्ष अशोक पाल ने बताया कि बचाव टीम युवक की खोज में जुटी हुई है।

माधोटांडा थाना पुलिस के अनुसार घटना शुक्रवार शाम लगभग छह बजे कलीनगर पुल के पास हरदोई ब्रांच नहर की है। माधोटांडा निवासी त्रिवेणी सहाय का बेटा संगम अन्य श्रद्धालुओं के साथ गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए नहर के पास पहुंचा था।

प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि प्रतिमा को नहर में पानी में ले जाया जा रहा था, इसी दौरान संगम भी नहर के किनारे मौजूद था और अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया जिससे वह पानी में गिरकर नहर के तेज बहाव में बह गया।

उन्होंने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने का असफल प्रयास किया लेकिन वह गहरे पानी में लापता हो गया। स्थानीय पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे और एसडीआरएफ की टीम ने भी बचाव अभियान शुरू कर दिया है।

उन्होंने बताया कि नहर का पानी मटमैला होने और बहाव तेज होने के कारण टीम को युवक को खोजने में परेशानी हो रही है।

भाषा सं जफर शोभना

शोभना