Iran US Peace Talks: ट्रंप ने ईरान को बताया नाकाम देश, शांतिवार्ता के बीच आया अमेरिकी राष्ट्रपति का बयान, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर कह दी ये बड़ी बात

Ads

ट्रंप ने ईरान को बताया नाकाम देश, शांतिवार्ता के बीच आया अमेरिकी राष्ट्रपति का बयान, Trump calls Iran failed state

  •  
  • Publish Date - April 11, 2026 / 06:34 PM IST,
    Updated On - April 11, 2026 / 06:35 PM IST

donald trump/ image source: ibc24 file image

नई दिल्लीः Iran US Peace Talks: ईरान और अमेरिका के बीच इस्लामाबाद में आज युद्धविराम पर बातचीत जारी है। इस बीच अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को नाकाम देश बताया और कहा कि दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है। उन्होंने एक मीडिया इंटरव्यू में कहा कि जल्द ही पता चल जाएगा कि ईरान ईमानदारी से बातचीत कर रहा है या नहीं। ट्रंप ने यह भी कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जल्द ही फिर से खोला जा सकता है। इसके अलावा उन्होंने संकेत दिया कि दुनिया के लिए ऊर्जा सप्लाई के दूसरे विकल्प भी मौजूद हैं।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखी ये बात

Iran US Peace Talks: ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि दुनिया के कुछ सबसे बड़े टैंकर पूरी तरह खाली हैं और अमेरिका आ रहे हैं ताकि यहां से तेल लिया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका के पास बहुत ज्यादा और अच्छी क्वालिटी का तेल मौजूद है। अमेरिका के पास दूसरे बड़े तेल उत्पादक देशों से भी ज्यादा तेल है।

ईरान बोला- बातचीत फेल हुई तो अमेरिका भी जिम्मेदार

ईरान ने साफ कहा है कि अगर इस्लामाबाद में चल रही बातचीत किसी नतीजे पर नहीं पहुंचती है, तो सिर्फ इजराइल को दोष नहीं दिया जा सकता। ईरान का कहना है कि कुछ लोग यह दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि इजराइल अलग से इस प्रोसेस में बाधा डाल रहा है, जबकि उनके मुताबिक इजराइल और अमेरिका के फैसले आपस में जुड़े हुए हैं। इसलिए अगर बातचीत फेल होती है तो उसकी जिम्मेदारी अमेरिका पर भी होगी।

इन्हें भी पढ़ें:-