US Election Result 2024: बहुमत के आंकड़े की ओर बढ़ रहे ट्रंप, अब तक इतने राज्यों में हासिल की जीत, जानें कमला हैरिस की क्या है स्थिति?
बहुमत के आंकड़े की ओर बढ़ रहे ट्रंप, अब तक इतने राज्यों में हासिल की जीत, Trump is moving towards majority, has won in so many states so far

वॉशिंगटनः US Election Result 2024 अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग जारी है. डेमोक्रेट कमला हैरिस और रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। रूझानों में डोनाल्ड ट्रंप आगे चल रहे हैं। साथ ही 50 में से 28 राज्यों के नतीजे जारी हो गए हैं। इनमें से 19 में रिपब्लिक पार्टी के डॉनल्ड ट्रंप ने जीत हासिल कर ली है। वहीं 9 में डेमोक्रेटिक पार्टी की कमला हैरिस जीतीं हैं। अभी सात राज्यों के नतीजे आना बाकी है। ये सभी वे स्विंग राज्य है। ऐसे में इन राज्यों का जनमत देखने वाला रहेगा। चूंकि इन्हीं राज्यों को निर्णायक माना जाता है।
210 इलेक्टोरल वोटों पर ट्रंप को बढ़त
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के रुझान तेजी से बदल रहे हैं। पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने 210 इलेक्टोरल वोटों पर बढ़त बना ली है। वहीं, डेमोक्रेट उम्मीदवार और वर्तमान उप राष्ट्रपति कमला हैरिस 112 पर आगे चल रही हैं।
Read More : Sharda Sinha Passed Away : मशहूर सिंगर शारदा सिन्हा का निधन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक
कमला हैरिस को किन राज्यों में बढ़त?
US Election Result 2024 दूसरी तरफ कमला हैरिस को जिन नौ राज्यों में बढ़त मिली है, उनमें कनेक्टिकट, डेलावेयर, इलिनॉय, मैसाच्युसेट्स, मैरीलैंड, न्यूजर्सी, न्यूयॉर्क, रोड आइलैंड और वरमोंट शामिल हैं। उन्हें इन राज्यों से 99 इलेक्टोरल कॉलेज वोट हासिल हो रहे हैं।
ट्रंप को कहां-कहां जीत का अनुमान?
डोनाल्ड ट्रंप को जिन 17 राज्यों में बढ़त मिली है, उनमें व्योमिंग, पश्चिमी वर्जीनिया, टेक्सास, टेनेसी, साउथ डकोटा, साउथ केरोलाइना, ओक्लाहोमा, ओहायो, नेब्रास्का, नॉर्थ डकोटा, मिसिसिप्पी, लुइसियाना, केंटकी, इंडियाना, फ्लोरिडा, आरकैंसस, एलाबामा शामिल हैं। इन राज्यों से ट्रंप को 178 इलेक्टोरल कॉलेज वोट मिल रहे हैं।
ओबामा ने चुनाव परिणामों के साथ धैर्य रखने का किया आग्रह
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मंगलवार को देश से धैर्य रखने का आग्रह किया क्योंकि चुनाव कार्यकर्ता चुनाव के परिणामों को निर्धारित करने के लिए मतपत्रों की गिनती कर रहे हैं। ओबामा ने लोगों से चुनाव कार्यकर्ताओं का सम्मान करने और उन्हें धन्यवाद देने के लिए कहा क्योंकि वे कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से तथ्यों को साझा करने से पहले स्रोतों की जांच करके गलत सूचना के प्रसार से बचने के लिए भी कहा। एक्स पर एक पोस्ट में, ओबामा ने कहा, 2020 में हर मतपत्र की गिनती करने में कई दिन लग गए, और बहुत संभावना है कि हम आज रात भी परिणाम नहीं जान पाएंगे। इसलिए कृपया आज अपनी आवाज बुलंद करते समय कुछ बातों को ध्यान में रखें: - देश भर में हजारों चुनाव कार्यकर्ता आज कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उनका सम्मान करें। उनका धन्यवाद करें। - अपने स्रोतों की जांच किए बिना चीजें साझा न करें। - प्रक्रिया को अपना काम करने दें। हर मतपत्र की गिनती करने में समय लगता है।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Trump is moving towards majority, has won in so many states so far
दुनिया की खबर | World News in Hindi
और भी पढ़ें ›पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया
01 Oct 2026 | 11:59 pmइंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 11:01 pmकैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल
01 Oct 2026 | 10:27 pmभारत में स्कूलों की एआई नीति में शिक्षकों की अधिक प्रभावी भूमिका होनी चाहिए : रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 10:20 pmकैलिफोर्निया में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दो लोगों की मौत, दो अस्पताल में भर्ती और एक लापता
01 Oct 2026 | 9:59 pmस्पसेएक्स ने चार अंतरिक्ष यात्रियों को त्वरित गति से आईएएस रवाना किया
01 Oct 2026 | 9:31 pmखबर अमेरिका स्पेसएक्स आईएसएस
01 Oct 2026 | 9:12 pmकैप्टन मच्छार की स्वास्थ्य स्थिति बेहतर, तेजी से हो रहे ठीक: यूएई स्थित भारतीय दूतावास
01 Oct 2026 | 8:24 pm