ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को अवरूद्ध कर रहीं छोटी नावों को नष्ट करने का आदेश दिया

Ads

ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को अवरूद्ध कर रहीं छोटी नावों को नष्ट करने का आदेश दिया

  •  
  • Publish Date - April 23, 2026 / 07:14 PM IST,
    Updated On - April 23, 2026 / 07:14 PM IST

दुबई, 23 अप्रैल (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सुबह सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में अमेरिकी सेना को होर्मुज जलडमरूमध्य को अवरुद्ध करने वाली छोटी ईरानी नावों को ‘नष्ट करने’ का आदेश दिया।

ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिकी सेना इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से बारूदी सुरंगों को हटाने के प्रयास तेज कर रही है।

उन्होंने पोस्ट किया, ‘‘मैंने अमेरिकी नौसेना को आदेश दिया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य के पानी में बारूदी सुरंगें बिछाने वाली किसी भी नाव, चाहे वह छोटी ही क्यों न हो, को गोली मारकर नष्ट कर दिया जाए।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘ किसी भी प्रकार की झिझक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा, हमारे बारूदी सुरंग हटाने वाले यंत्र इस समय जलडमरूमध्य को साफ कर रहे हैं। मैं आदेश देता हूं कि यह कार्य जारी रखा जाए, लेकिन तीन गुना अधिक रफ्तार से।’’

एपी

राजकुमार नरेश

नरेश