Reported By: Apurva Pathak
,Champat Rai Resigns Ayodhya Ram Mandir Trust / Image Source : SOCIAL MEDIA FILE
अयोध्या: Champat Rai Resigns Ayodhya Ram Mandir Trust अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे और चंदे में चोरी का मामला अब लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस पूरे घटनाक्रम के बीच एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके साथ ही ट्रस्ट के एक अन्य प्रमुख सदस्य और ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने भी अपना इस्तीफा सौंप दिया है।
सूत्रों के अनुसार, चंदा और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप सामने आने के बाद से ही चंपत राय और अनिल मिश्रा दोनों पर पद छोड़ने का भारी दबाव था। ऐसे में मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों ने नैतिकता के आधार पर अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। इस घोटाले को लेकर राम मंदिर ट्रस्ट की साख पर लगातार सवाल उठ रहे थे।
Ram Janmabhoomi Trust Scam News इस मामले में एसआईटी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था, जिन्हें हिरासत में लेने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। इन सभी 8 आरोपियों को आज दोपहर 2:00 बजे के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। इन आरोपियों को ड्यूटी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के सामने उनके आवास पर पेश किया जाएगा, जहां पुलिस इनकी रिमांड या जेल भेजने की मांग करेगी।
राम मंदिर चंदा विवाद : चंपत राय ने महासचिव पद से दिया इस्तीफा, अनिल मिश्रा ने भी छोड़ा पद https://t.co/XP9EmicdcB
— IBC24 News (@IBC24News) June 26, 2026