वाशिंगटन, 18 मई (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि उन्होंने “गंभीर वार्ताएं” जारी रहने के मद्देनजर मंगलवार को ईरान पर हमले करने की योजना स्थगित कर दी है।
ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में की गई इस घोषणा से पहले ईरान से कहा था कि समझौता करने या युद्ध-विराम खत्म होने के बाद नये सिरे से लड़ाई शुरू होने की घड़ी करीब आ रही है।
राष्ट्रपति ने प्रस्तावित हमले के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी थी। हालांकि, उन्होंने समझैता न होने पर अमेरिकी सेना को ईरान पर पूर्ण और व्यापक हमले के लिए तैयार रहने को कहा था।
एपी जोहेब पारुल
पारुल
पारुल