BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

पैट्रियट मिसाइल विदेश में बनाने का लाइसेंस देंगे: ट्रंप

पैट्रियट मिसाइल विदेश में बनाने का लाइसेंस देंगे: ट्रंप

पैट्रियट मिसाइल विदेश में बनाने का लाइसेंस देंगे: ट्रंप
Bhasha
Published: 08 Jul 2026 | 7:14 pmModified: 08 Jul 2026 | 7:14 pm

अंकारा, आठ जुलाई (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि रूस के मिसाइल हमलों का मुकाबला करने में यूक्रेन की मदद के लिए पैट्रियट वायु रक्षा प्रणालियों के विदेशों में निर्माण के लिए अमेरिका लाइसेंस देगा।

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध पांचवें वर्ष में प्रवेश कर चुका है और इस दौरान इस अत्याधुनिक तकनीक की भारी जरूरत महसूस कर रहे यूक्रेन के लिए इसे बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

ट्रंप ने यह घोषणा तुर्किये में नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान बुधवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ बैठक के दौरान की। उन्होंने जेलेंस्की की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने ‘‘अद्भुत काम किया है’’ और युद्ध में ‘‘बहुत प्रभावी’’ रहे हैं।

ट्रंप ने कहा, ‘‘हम उन्हें पैट्रियट बनाने का अधिकार देंगे। हम उन्हें बताएंगे कि इसे कैसे बनाया जाता है।’’

जेलेंस्की लंबे समय से इन रक्षा प्रणालियों की अधिक आपूर्ति की मांग करते रहे हैं। ये प्रणालियां महंगी हैं, इनकी मांग बहुत अधिक है और इनके निर्माण में लंबा समय लगता है। वह यूक्रेन को इस तकनीक के निर्माण का लाइसेंस दिए जाने के लिए लगातार दबाव बना रहे थे।

एपी

अमित पवनेश

पवनेश

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: पैट्रियट मिसाइल विदेश में बनाने का लाइसेंस देंगे: ट्रंप

दुनिया की खबर | World News in Hindi

और भी पढ़ें ›
पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया

पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया

01 Oct 2026 | 11:59 pm
इंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार

इंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 11:01 pm
कैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल

कैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल

01 Oct 2026 | 10:27 pm
भारत में स्कूलों की एआई नीति में शिक्षकों की अधिक प्रभावी भूमिका होनी चाहिए : रिपोर्ट

भारत में स्कूलों की एआई नीति में शिक्षकों की अधिक प्रभावी भूमिका होनी चाहिए : रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 10:20 pm
कैलिफोर्निया में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दो लोगों की मौत, दो अस्पताल में भर्ती और एक लापता

कैलिफोर्निया में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दो लोगों की मौत, दो अस्पताल में भर्ती और एक लापता

01 Oct 2026 | 9:59 pm
स्पसेएक्स ने चार अंतरिक्ष यात्रियों को त्वरित गति से आईएएस रवाना किया

स्पसेएक्स ने चार अंतरिक्ष यात्रियों को त्वरित गति से आईएएस रवाना किया

01 Oct 2026 | 9:31 pm
खबर अमेरिका स्पेसएक्स आईएसएस

खबर अमेरिका स्पेसएक्स आईएसएस

01 Oct 2026 | 9:12 pm
कैप्टन मच्छार की स्वास्थ्य स्थिति बेहतर, तेजी से हो रहे ठीक: यूएई स्थित भारतीय दूतावास

कैप्टन मच्छार की स्वास्थ्य स्थिति बेहतर, तेजी से हो रहे ठीक: यूएई स्थित भारतीय दूतावास

01 Oct 2026 | 8:24 pm