ट्रंप ने अमेरिका-चीन संबंधों को दर्शाने के लिए ऐतिहासिक संदर्भों का इस्तेमाल किया

Ads

ट्रंप ने अमेरिका-चीन संबंधों को दर्शाने के लिए ऐतिहासिक संदर्भों का इस्तेमाल किया

  •  
  • Publish Date - May 14, 2026 / 07:48 PM IST,
    Updated On - May 14, 2026 / 07:48 PM IST

बीजिंग, 14 मई (एपी) चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ राजकीय भोज में अपने भाषण के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और चीन के नागरिकों के बीच लंबे समय से ‘‘आपसी सम्मान की गहरी भावना’’ रही है। उन्होंने इस बात को स्पष्ट करने के लिए इतिहास का उदाहरण दिया।

ट्रंप ने कहा कि बेंजामिन फ्रैंकलिन ने चीनी दार्शनिक कन्फ्यूशियस के कथनों को प्रकाशित किया था।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन के चीनी प्रशंसकों ने उनकी स्मृति में एक पाषाण पट्टिका भेंट की, जिसे वाशिंगटन स्मारक पर लगाया गया है। ट्रंप ने बताया कि पट्टिका पर एक चीनी अधिकारी के शब्द अंकित हैं, जिन्होंने वाशिंगटन को एक महान सेनापति और राजनेता बताया था।

ट्रंप ने कहा कि चीनी श्रमिकों ने उन रेल पटरियों को बिछाने में मदद की जिन्होंने अमेरिका के अटलांटिक और प्रशांत तटों को जोड़ा, जबकि चीन की यात्रा करने वाले अमेरिकी यात्रियों ने साक्षरता और आधुनिक चिकित्सा के प्रसार में मदद की।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट ने चीनी राजदूत के अनुरोध पर शी चिनफिंग के शिक्षण संस्थान ‘सिंघुआ विश्वविद्यालय’ की स्थापना के लिए धन उपलब्ध कराया था।

एपी नेत्रपाल पवनेश

पवनेश