लंदन में यहूदी उपासना गृह में आगजनी के सिलसिले में दो गिरफ्तार

Ads

लंदन में यहूदी उपासना गृह में आगजनी के सिलसिले में दो गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - April 20, 2026 / 06:10 PM IST,
    Updated On - April 20, 2026 / 06:10 PM IST

लंदन, 20 अप्रैल (एपी) ब्रिटिश पुलिस ने उत्तर-पश्चिमी लंदन के एक यहूदी उपासना गृह में सप्ताहांत हुई आगजनी की घटना के सिलसिले में दो किशोरों को गिरफ्तार किया है। यहूदी समुदाय के नेताओं ने अपने संस्थानों को निशाना बनाकर किए जा रहे हमलों की बढ़ती घटनाओं पर गहरी चिंता जताई है।

लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस सेवा के उपायुक्त मैट ज्यूक्स ने सोमवार को बताया कि हैरो स्थित ‘केंटन यूनाइटेड सिनैगॉग’ पर हुए हमले के सिलसिले में 17 और 19 वर्ष के दो किशोरों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बीबीसी को दिए साक्षात्कार में बताया कि पिछले कुछ हफ्तों में यहूदी ठिकानों और ईरान सरकार के आलोचक एक फारसी मीडिया संगठन पर हुए छह हमलों के संबंध में अब तक कुल 15 गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं।

ज्यूक्स ने कहा कि जांच का एक ‘‘गंभीर पहलू’’ यह भी है कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच ईरान इन हमलों को अंजाम देने के लिए स्थानीय अपराधियों को काम पर रख रहा है।

उन्होंने इसे ‘परोक्ष ताकतों द्वारा लड़े जा रहे आधुनिक हाइब्रिड युद्ध’ का हिस्सा बताया।

पुलिस के अनुसार, नवीनतम घटना शनिवार रात की है, जब हैरो सिनैगॉग की खिड़की से ज्वलनशील पदार्थ से भरी एक बोतल अंदर फेंकी गई, जिससे वहां धुआं भर गया और नुकसान हुआ।

एपी सुमित सुरेश

सुरेश