BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

दक्षिण चीन सागर में नौका पलटने से दो लोगों की मौत, चार लापता

दक्षिण चीन सागर में नौका पलटने से दो लोगों की मौत, चार लापता

दक्षिण चीन सागर में नौका पलटने से दो लोगों की मौत, चार लापता
Bhasha
Published: 23 Jan 2026 | 2:22 pmModified: 23 Jan 2026 | 2:22 pm

बैंकॉक, 23 जनवरी (एपी) दक्षिण चीन सागर में सिंगापुर के ध्वज वाली एक मालवाहक नौका के पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लापता हैं। चीनी अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि नौका में सवार सभी 21 लोग फिलीपीन के नागरिक थे।

पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की ‘सदर्न थिएटर कमांड’ के तहत चीनी तटरक्षक बल और नौसेना द्वारा चलाए गए संयुक्त बचाव अभियान में 15 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। पीएलए के दक्षिणी मोर्चे की कमान ने बताया कि बचाए गए लोगों में से 14 की हालत स्थिर है।

चीनी तटरक्षक बल ने एक बयान में कहा कि यह नौका स्कारबोरो शोल से करीब 100 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में पलट गई। स्कारबोरो शोल दक्षिण चीन सागर के सबसे विवादित क्षेत्रों में से एक है।

चीन के दक्षिणी प्रांत ग्वांगदोंग जा रही मालवाहक नौका से बृहस्पतिवार रात संपर्क टूट गया।

फिलीपीन तटरक्षक बल ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि उन्होंने ‘डेवन बे’ नामक मालवाहक नौका के चालक दल के बचाव अभियान में सहायता के लिए दो जहाज और एक विमान भेजा है।

यह इलाका वही है जहां चीनी और फिलीपीनी जहाजों के बीच अक्सर टकराव होता है। दोनों देश इस क्षेत्र पर अपना दावा करते हैं और इस चट्टानी टीले के पास के जलक्षेत्र में गश्त करते हैं, जिस पर वियतनाम, मलेशिया, ब्रुनेई और ताइवान भी अपना दावा करते हैं।

अगस्त में स्कारबोरो शोल के पास फिलीपीन तटरक्षक बल के एक जहाज को रोकने की कोशिश करते समय एक चीनी नौसेना का जहाज गलती से चीनी तटरक्षक बल के जहाज से टकरा गया था।

एपी तान्या मनीषा

मनीषा

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: दक्षिण चीन सागर में नौका पलटने से दो लोगों की मौत, चार लापता

People also search for:ChinaChina PhilippinesPhilippines

दुनिया की खबर | World News in Hindi

और भी पढ़ें ›
पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया

पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया

01 Oct 2026 | 11:59 pm
इंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार

इंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 11:01 pm
कैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल

कैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल

01 Oct 2026 | 10:27 pm
भारत में स्कूलों की एआई नीति में शिक्षकों की अधिक प्रभावी भूमिका होनी चाहिए : रिपोर्ट

भारत में स्कूलों की एआई नीति में शिक्षकों की अधिक प्रभावी भूमिका होनी चाहिए : रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 10:20 pm
कैलिफोर्निया में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दो लोगों की मौत, दो अस्पताल में भर्ती और एक लापता

कैलिफोर्निया में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दो लोगों की मौत, दो अस्पताल में भर्ती और एक लापता

01 Oct 2026 | 9:59 pm
स्पसेएक्स ने चार अंतरिक्ष यात्रियों को त्वरित गति से आईएएस रवाना किया

स्पसेएक्स ने चार अंतरिक्ष यात्रियों को त्वरित गति से आईएएस रवाना किया

01 Oct 2026 | 9:31 pm
खबर अमेरिका स्पेसएक्स आईएसएस

खबर अमेरिका स्पेसएक्स आईएसएस

01 Oct 2026 | 9:12 pm
कैप्टन मच्छार की स्वास्थ्य स्थिति बेहतर, तेजी से हो रहे ठीक: यूएई स्थित भारतीय दूतावास

कैप्टन मच्छार की स्वास्थ्य स्थिति बेहतर, तेजी से हो रहे ठीक: यूएई स्थित भारतीय दूतावास

01 Oct 2026 | 8:24 pm