नेपाल में अवैध रूप से 30 लाख रुपये से अधिक भारतीय मुद्रा ले जा रहे दो भारतीय गिरफ्तार

नेपाल में अवैध रूप से 30 लाख रुपये से अधिक भारतीय मुद्रा ले जा रहे दो भारतीय गिरफ्तार

नेपाल में अवैध रूप से 30 लाख रुपये से अधिक भारतीय मुद्रा ले जा रहे दो भारतीय गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: June 9, 2021 2:57 pm IST

काठमांडू, नौ जून (भाषा) दक्षिणी नेपाल में अवैध रूप से 30 लाख रुपये से अधिक भारतीय मुद्रा ले जा रहे दो भारतीयों को बुधवार को गिरफ्तार किया गया।

बनन्ती कुमार कलवार (22) और सूरज कुमार (20) को दक्षिणी नेपाल के रौतहट जिले से गिरफ्तार किया गया और उनके पास से 30.76 लाख भारतीय रुपये बरामद किए गए जिसका स्रोत बताने में आरोपी विफल रहे।

पुलिस की ओर से जारी बयान के अनुसार आरोपी यह नहीं बता सके कि भारत से नेपाल लाए गए इन रुपयों का स्रोत क्या है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

भाषा यश माधव

माधव


लेखक के बारे में