मेक्सिको के रिजॉर्ट में गोलीबारी, दो की मौत

Ads

मेक्सिको के रिजॉर्ट में गोलीबारी, दो की मौत

  •  
  • Publish Date - November 5, 2021 / 12:55 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:23 PM IST

मेक्सिको सिटी, पांच नवंबर (एपी) मेक्सिको के कैरिबियाई तट पर स्थित पुएर्तो मोरेलोस रिजॉर्ट में बृहस्पतिवार को गोलीबारी की घटना में नशीली दवाएं बेचने वाले दो संदिग्धों की मौत हो गयी।

विदेशी पर्यटकों के बीच लोकप्रिय महंगे होटल के पास प्रतिद्वंद्वी गिरोह के लोगों ने एक दूसरे पर गोलियां चलाईं। इस गोलीबारी में दो की मौत हो गई। किनताना रू राज्य के अभियोजन कार्यालय की ओर से बताया गया कि गोलीबारी में कोई और व्यक्ति गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।

सामान्य रूप से घायल हुए लोगों ने बारे में नहीं बताया गया। कार्यालय की ओर से कहा गया कि तट पर स्थित होटलों के बीच की जगह पर प्रतिद्वंद्वी गिरोहों के बीच गोलीबारी हुई।

एपी यश शाहिद

शाहिद