अमेरिका : हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत दो लोगों की मौत
अमेरिका : हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत दो लोगों की मौत
फ्लैगस्टाफ (अमेरिका), पांच फरवरी (एपी) एरिजोना जन सुरक्षा विभाग का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से पायलट और एक सैनिक की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
विभाग के सार्जेंट केमेरोन ली ने बताया कि यह हादसा बुधवार रात को उस समय हुआ, जब हेलीकॉप्टर ने गोलीबारी की एक घटना में कानून प्रवर्तन अधिकारियों की मदद के लिए उड़ान भरी थी।
ली ने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से, इस घटना के दौरान हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे पायलट और उसमें सवार सैनिक की मौत हो गई।’’
एपी शफीक देवेंद्र
देवेंद्र

Facebook


