ईरान के लिए ब्रिटेन के यहूदी समुदाय की जासूसी करने के आरोप में दो व्यक्ति अदालत में पेश किये गए

Ads

ईरान के लिए ब्रिटेन के यहूदी समुदाय की जासूसी करने के आरोप में दो व्यक्ति अदालत में पेश किये गए

  •  
  • Publish Date - March 19, 2026 / 08:23 PM IST,
    Updated On - March 19, 2026 / 08:23 PM IST

लंदन, 19 मार्च (एपी) ईरान की ओर से ब्रिटेन के यहूदी समुदाय की जासूसी करने के दो आरोपियों को बृहस्पतिवार को लंदन की एक अदालत में पेश किया गया। दोनों व्यक्तियों ने पिछले साल यह जासूसी की थी।

ईरानी-ब्रिटिश नागरिक नेमतुल्ला शाहसावानी (40) और ईरानी नागरिक अलीरेज़ा फरासती (22) पर पिछले साल 9 जुलाई से 15 अगस्त के बीच किसी विदेशी खुफिया सेवा की सहायता करने की संभावना वाली गतिविधियों में लिप्त रहने का आरोप है।

अभियोजन पक्ष की वकील लुईस एट्रील ने कहा कि आरोपियों पर ‘‘इजराइली और यहूदी समुदाय से जुड़े स्थानों और व्यक्तियों की शत्रुतापूर्ण जासूसी करके ईरानी खुफिया सेवा की सहायता करने का संदेह है।’’

मुख्य मजिस्ट्रेट पॉल गोल्डस्प्रिंग ने दोनों व्यक्तियों को 17 अप्रैल को होने वाली अगली सुनवाई तक हिरासत में रखने का आदेश दिया।

लंदन में रहने वाले इन दोनों व्यक्तियों को 6 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। इसी जांच के तहत गिरफ्तार किए गए दो अन्य ब्रिटिश-ईरानी नागरिकों को बिना किसी आरोप के मुक्त कर दिया गया।

एपी सुभाष माधव

माधव