पाकिस्तान में दो टीटीपी आतंकवादी मारे गए

Ads

पाकिस्तान में दो टीटीपी आतंकवादी मारे गए

  •  
  • Publish Date - January 1, 2022 / 05:31 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:19 PM IST

पेशावर, एक जनवरी (भाषा) पाकिस्तान में अफगानिस्तान से लगी सीमा पर स्थित अशांत खैबर पख्तुनख्वा में सुरक्षा बलों के साथ गोलीबारी में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के दो आतंकवादी मारे गए। सेना ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सेना की मीडिया विंग ‘इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशन्स’ ने एक बयान में बताया कि टांक जिले के कोटकुट इलाके में अभियान के दौरान टीटीपी के असमतुल्ला शाहीन समूह से जुड़े आतंकवादी मारे गए। इस अभियान में एक आतंकवादी गिरफ्तार भी हुआ है।

ये आतंकवादी सुरक्षाबलों पर हमले और अपहरण के संबंध में वांछित थे।

भाषा स्नेहा उमा

उमा