जार्डन में ईरानी हमले में अमेरिकी सेना के दो सैनिकों की मौत, एक लापता

जार्डन में ईरानी हमले में अमेरिकी सेना के दो सैनिकों की मौत, एक लापता

जार्डन में ईरानी हमले में अमेरिकी सेना के दो सैनिकों की मौत, एक लापता
Modified Date: July 18, 2026 / 11:23 pm IST
Published Date: July 18, 2026 11:23 pm IST

दुबई, 18 जुलाई (एपी) जॉर्डन स्थित एक सैन्य अड्डे पर ईरान के हमले में अमेरिका के दो सैनिकों की मौत हो गई है, जबकि उसका एक अन्य सैनिक लापता है। यह जानकारी अमेरिकी सेना ने दी।

युद्ध शुरू होने के शुरुआती दिनों के बाद से ईरान के हमले में अमेरिकी सैनिकों के मारे जाने का यह पहला मामला है।

एक बयान में कहा गया है कि ये सैनिक शुक्रवार को उस समय मारे गए, जब अमेरिकी और उसके सहयोगी बल ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन हमलों से बचाव कर रहे थे। युद्ध के शुरुआती दिनों के बाद से ईरान के सीधे हमले में पहली बार अमेरिकी सैनिक मारे गए हैं।

बयान के अनुसार, जॉर्डन के अस्पतालों में इलाज के लिए भेजे गए चार अन्य सैनिकों को छुट्टी दे दी गई है। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

एपी प्रचेता संतोष

संतोष


लेखक के बारे में