वेनेजुएला में भूकंप के कारण मारे गए लोगों की संख्या 5,000 के पार पहुंची

वेनेजुएला में भूकंप के कारण मारे गए लोगों की संख्या 5,000 के पार पहुंची

वेनेजुएला में भूकंप के कारण मारे गए लोगों की संख्या 5,000 के पार पहुंची
Modified Date: July 18, 2026 / 09:03 pm IST
Published Date: July 18, 2026 9:03 pm IST

कराकस, 18 जुलाई (एपी) वेनेजुएला में पिछले महीने आए दो जोरदार भूकंपों में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 5,069 हो गई है। स्थानीय अधिकारियों ने शुक्रवार देर रात यह जानकारी दी।

वेनेजुएला की राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज की अंतरिम सरकार ने एक बयान में बताया कि घायलों की संख्या पिछले 11 दिन से 16,740 पर बनी हुई है।

बचाव एवं राहत कार्यों के दौरान और शव मिलने से मृतकों की संख्या बढ़ी है।

अधिकारियों ने बताया कि मृतक संख्या बढ़कर 5,069 हो गई है। कैरेबियाई सागर के पास स्थित तटीय राज्य ला गुआइरा में सबसे अधिक नुकसान हुआ है।

शुक्रवार तक भूकंप के बाद 1,331 झटके दर्ज किए जा चुके थे।

वेनेजुएला सरकार के अनुसार, 24 जून को 7.2 और 7.5 तीव्रता के भूकंप आने के बाद से 856 इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं और 190 इमारतें पूरी तरह ढह गई हैं। पुलों और सड़कों समेत सैकड़ों अन्य ढांचों को भी नुकसान पहुंचा है।

एपी सिम्मी दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में