अमेरिका को ईरान की चेतावनी: हमले जारी रहे तो कभी न भूलने वाला सबक सिखाएंगे

अमेरिका को ईरान की चेतावनी: हमले जारी रहे तो कभी न भूलने वाला सबक सिखाएंगे

अमेरिका को ईरान की चेतावनी: हमले जारी रहे तो कभी न भूलने वाला सबक सिखाएंगे
Modified Date: July 18, 2026 / 11:03 pm IST
Published Date: July 18, 2026 11:03 pm IST

दुबई, 18 जुलाई (एपी) ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने शनिवार को एक नए बयान में चेतावनी दी कि अगर अमेरिका हमले जारी रखता है तो उसे ‘‘ऐसा सबक सिखाया जाएगा, जिसे वह कभी भूल नहीं पाएगा।’’

युद्ध शुरू होने के बाद से खामेनेई अभी तक सामने नहीं आए हैं, लेकिन उनके इस बयान को सरकारी टेलीविजन पर पढ़कर सुनाया गया।

खामेनेई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर को भी ‘बेकार और अमान्य’ बताया। इससे पहले शनिवार को ही ईरान के एक वार्ताकार ने कहा था कि तेहरान करीब एक महीने पहले दोनों देशों के बीच हुए अंतरिम समझौते को अब नहीं मानेगा और अपनी प्रतिबद्धताओं को निलंबित कर रहा है।

इस समझौते का मुख्य उद्देश्य युद्ध को हमेशा के लिए खत्म करना था।

एपी प्रचेता संतोष

संतोष


लेखक के बारे में